फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 25 मीटर चौड़ा व 50 मीटर लंबा होगा स्वीमिंग पूल

Wed, 01 Jan 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मानक के स्विमिंग पूल का प्रतीकात्मक फोटो। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार स्विमिंग पूल (तरण ताल) का निर्माण करवाया जाएगा, जो 25 मीटर चौड़ा व 50 मीटर लंबा होगा। इसके बनने के बाद यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी हो सकेंगी।
विज्ञापन


पहले यहां लर्निंग स्विमिंग पूल का निर्माण प्रस्तावित था, जो 12.5 चौड़ा और 25 मीटर लंबा होता। इसको लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिसके लिए धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इसके स्थान पर अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार स्विमिंग पूल का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी गहराई कम से कम 1.35 मीटर होगी। इसमें आठ लेन भी बनाई जाएंगी। स्टार्टिंग ब्लॉक, इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग, परिणाम स्क्रीन, वार्म अप और वार्म डाउन क्षेत्र आदि सुविधाएं भी मिलेंगी। इससे तैराकों को अभ्यास के लिए अच्छा अवसर उपलब्ध होगा।

15 करोड़ रुपये आ सकती है लागत
स्विमिंग पूल के निर्माण में 15 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। अभी इसके लिए एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा। उसके बाद ही पूरी लागत स्पष्ट होगी, जबकि पूर्व में प्रस्तावित लर्निंग पूल के निर्माण की लागत पांच करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन


डीएम के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय मानक के स्विमिंग पूल के निर्माण को लेकर एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। पूल के बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होना संभव होगा।
विज्ञापन

- एसपी बमनिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें