फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दरोगा ने कहा-खुद भी तलाश करो बाइक, सीओ से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। सिंधौली के गांव आमडार निवासी विकास की पुवायां में बाइक की टक्कर से मौत के मामले में अब तक मोटर साइकिल का पता नहीं लग सका है। विकास के चाचा सतीश कुमार का आरोप है कि दरोगा ने उनसे कहा है कि खुद भी बाइक की तलाश कर हमें बताओ। सतीश ने मामले की शिकायत सीओ से की है।
विज्ञापन

19 वर्षीय विकास कुमार 13 जनवरी को बाइक से पुवायां डाकघर आए थे। कस्बे के बीच राजीव चौक पुलिस पिकेट से कुछ दूर दूसरी बाइक की टक्कर से विकास की मौत हो गई थी। विकास के दो साथी अनुजप्रताप और अतुल कुमार भी हादसे में घायल हुए थे, जिसमें अनुज प्रताप अभी कोमा में है।
रविवार को विकास के चाचा सतीश ने सीओ कार्यालय पहुंचकर प्रार्थनापत्र सौंपा। उनका आरोप है कि हादसे के पांच दिन बाद भी पुलिस बाइक का पता नहीं लगा सकी है। उन्होंने हादसा करने वाले बाइक सवार और बाइक का फोटो भी पुलिस को दिया है। दरोगा उनसे कह रहे हैं कि इतने बड़े पुवायां में बाइक तलाश करने में समय लगेगा। दरोगा ने यह तक कहा कि वह खुद भी बाइक की तलाश करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जाएगी। वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। एआरटीओ ऑफिस से रिकाॅर्ड निकलवाया जाएगा।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें