कोतवाली क्षेत्र से 12 दिन पहले परीक्षाफल लेने निकली छात्राएं सोमवार को अपने आप थाने पहुंच गईं। दोनों ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से चली गईं थी। पुलिस ने बरामद छात्राओं के मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर बताया था कि 14 वर्षीय बेटी थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। 31 मार्च को वह अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल में परीक्षाफल लेने आई थी। इसके बाद से वह दोनों घर नहीं पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके मोहल्ले में रहने वाला अमन अपने परिवार की मदद से उनकी बेटियों को मोहल्ला बहादुरगंज से अगवा कर ले गया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी अमन की तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी। सोमवार को दोनों बहनें अपने आप थाने पहुंच गईं और पुलिस से कहा कि वह अपनी मर्जी से कानपुर गई थी। उनकी मां का आरोप गलत है उन्हें किसी ने अगवा नहीं किया। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों बहनों के कोर्ट में बयान होंगे।