थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव रौसरकोठी में सोमवार की सुबह 17 वर्षीय छात्रा शिवानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस नेे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव रौसरकोठी निवासी वीरपाल काश्तकारी करते हैं। करीब दस दिन पहले उनकी पत्नी धनदेवी अपनी छोटी बहन की शादी के की तैयारियों के लिए अपने मायके कांट क्षेत्र के गांव इंदेपुर सिकरोही गईं थीं। सुबह करीब साढ़े सात बजे वीरपाल अपने ममेरे साले सुनील की शादी के लिए लड़की देखने कांट क्षेत्र के गांव सरसवां गए हुए थे। घर में मझिली बेटी शिवानी पास सभी बच्चे रुके हुए थे। सुबह करीब नौ बजे बड़े बेटे अमित ने वीरपाल को सूचना दी कि बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वीरपाल अपने रिश्तेदारों के साथ घर पर पहुंच गए। शिवानी ने कमरे के अंदर लगे कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी से लटकना बताई गई है।
बच्चे घर में खेलते रहे, लगा ली फांसी
वीरपाल के 14 वर्षीय बेटे अमित के मुताबिक घर वह अपनी छोटी बहन जूली, सुमित, अंजली, रेखा घर में ही थे। पता नहीं चला किस समय शिवानी कमरे में गई और फांसी लगा ली। वह कमरे में गया तो उसने शिवानी को फंदे पर लटका हुआ देखा। घर में भी ऐसी कोई बात नहीं हुई। जिससे नाराज होकर शिवानी ने यह कदम उठाया।