फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान नहीं होने तक जारी रहेगा धरना : मंजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। विभिन्न मांगों को लेकर मंडी परिसर में चल रहा भाकियू का धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। भाकियू के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धारीवाल ने कहा कि जिम्मेदार राजस्व विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं और पुलिस उन्हें धरना समाप्त करने के लिए कह रही है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

खुटार के बिजौरा बिजौरिया में सरकारी चकमार्ग पर कब्जा होने का आरोप लगाते हुए भाकियू ने धरना शुरू किया था। जो 15 दिन तक चलता रहा। तहसील में नामांतरण वही चोरी का खुलासा कराने आदि मांगों को लेकर भाकियू की पुवायां इकाई ने मंडी परिसर में धरना शुरू कर दिया था। दो दिन पूर्व नायब तहसीलदार खुटार के बिजौरा बिजौरिया पहुंचे थे तो वार्ता के बाद भाकियू ने धरना मंडी परिसर में शिफ्ट कर दिया था।
बुधवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह समस्याओं का समाधान नहीं करा रहें हैं और पुलिस को भेजकर धरना समाप्त करने के लिए कह रहे हैं। इससे भाकियू कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और जब समाधान हो जाएगा तब धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को धरना स्थल पर तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव, श्रीकृष्ण गौतम, दलजीत कौर, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें