फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम पताका लेकर गांवों में किया जनजागरण

विज्ञापन
तिलहर के गांव बाखरपुर में ओम पताका के साथ शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु आर्य जन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। गांव बाखरपुर स्थित आर्य समाज के तत्वावधान में तीन दिवसीय वेद कथा महोत्सव के आयोजन से पूर्व आर्य जनों ने पैदल और वाहनों के साथ हाथों में ओम पताका लेकर क्षेत्र के कई गांवों में जनजागरण किया। लोगों से वेद कथा में आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

आर्य समाज के विचित्र सिंह आर्य ने बताया कि आर्य समाज बाखरपुर का तीन दिवसीय वेद कथा महोत्सव 12 से 14 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। वेद कथा के आयोजन से पहले गांव बाखरपुर से एक भव्य विशाल ओम पताका के साथ शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा गांव नीम डांडी, शाही, पिटरहाई, शिवनगर, शाहाबाद, भरई, केशवपुर, मलरिया, लखनपुर, पड़रिया, गोगेपुर, मुलायम नगरा और भिलहा होते हुए बाखरपुर में आकर समाप्त हो गई।
भगवान देव आर्य, जुगल किशोर आर्य, वेदराम, द्रुपाल सिंह, श्रीराम, शिवरतन, बाबा राममूर्ति दास, त्रिदेव आर्य, साधु सिंह, राजकुमार आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। नीलम शास्त्री और भगवान देव आर्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं से वेदों के मार्ग पर लौटने का आह्वान करते हुए वेद कथा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें