बड़ागांव में होली के जुलूस मार्ग का स्कूटी से निरीक्षण करती एसपी ग्रामीण। स्रोत : पुलिस
पुवायां। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने गांव बड़ागांव में होली पर निकाले जाने वाले जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया और गांव के लोगों से जानकारी ली।
स्कूटी और बाइकों से निरीक्षण के दौरान पुलिस ने लोगों से त्याेहारों पर शांति बनाए रखने की अपील की। एसपी ग्रामीण ने गांव में संवेदनशील प्वाइंट देखे और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के स्थान चिह्नित किए।
इसके बाद थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में एसपी ग्रामीण ने कहा कि कहीं पर कोई नई परंपरा न डाली जाए। ऐसा करने पर कार्रवाई होगी। सभी लोग त्योहारों को शांति से मनाए और कोई समस्या होने पर पुलिस को सूचना दें।
सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। एसपी ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। गांव बरौना के लोगों ने होली की जगह का विवाद बताया, जिस पर एसपी ग्रामीण ने पुलिस को तत्काल समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। संवाद