फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वोट बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ सपा ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
शाहजहांपुर में गांधी भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देते सपा के पदा​धिकारी। संव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा के लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ-देश बचाओ के नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला। इस बीच चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घंटाघर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद घंटाघर से मार्च शुरू हुआ। कार्यकर्ता मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज और सदर बाजार होते हुए टाउन हॉल स्थित गांधी भवन पहुंचे।
इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाए गए। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इसके बाद संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन

तनवीर खान ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की नीतियों से लोकतांत्रिक मूल्यों व संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण में नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग की।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाने का आरोप लगाया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव, रंणजय सिंह यादव, अनवर उल्ला खान, गायत्री वर्मा, सैयद रिजवान अहमद, नीरज मिश्रा, रामसूरत यादव, विजय सिंह, अतिउल्ला सिद्दीकी व चौधरी रामकुमार भोजवाल मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष की अचानक बिगड़ी तबीयत
गांधी भवन में अनुच्छेद 326 के वाचन के दौरान अचानक सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां की तबीयत बिगड़ गई। तुरंत ही उन्हें छाया में लाया गया। इसके बाद पानी पिलाने पर राहत मिली। उन्हें पंखे में बैठाया गया। तनवीर के अनुसार, वह कई दिनों से बीमार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें