सावन कृपाल आश्रम गौहरपुरा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। सावन कृपाल रुहानी मिशन की स्थानीय शाखा संत कृपाल आश्रम में संत दर्शन सिंह और संत राजिंदर सिंह का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। सचिव डाॅ. कैलाश चंद्र रस्तोगी ने संतों की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। लखनऊ से आए गुलशन भल्ला, गलजलकार मनमोहन सिंह भाटिया व उनकी टीम ने गजलों को प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान गिरीश चंद्र गुप्ता, हरपाल अग्रवाल, गौरीशंकर, अनिल अग्रवाल, राजकुमार मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद