फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसपी ने पुलिस बल के संग दौड़ लगाकर फिटनेस बनाए रखने का दिया संदेश

विज्ञापन
पुलिस लाइन में पुलिस बल संग दौड़ लगाते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, पुलिस बल की वर्दी की साज-सज्जा, टर्न-आउट तथा शारीरिक दक्षता का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद आरटीसी बैरक के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
मैस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पीआरवी वाहनों एवं उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने व आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें