फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अचार की खटास से महिलाओं की जिंदगी में घुल रही मिठास

विज्ञापन
शाहजहांपुर के गांव चौढ़ेरा में अचार की पैकिंग करती शांति देवी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली सीतापुर मार्ग पर रोजा क्षेत्र के चौढ़ेरा गांव की शांति देवी की जिंदगी में अचार की खटास ने मिठास घोल दी है। पहले आर्थिक तंगी से जूझने वाली महिला सशक्त होकर परिवार को चला रही हैं, साथ ही 12 अन्य महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन


मेहनत मजदूरी करने वाले शांति देवी के पति बीमार हुए तो उनके घर में आर्थिक तंगी खड़ी हो गई। रोजी-रोटी का संकट आने पर शांति आगे आईं और विनोबा सेवा आश्रम की जगत जननी स्वयं सहायता समूह बनाकर पांच हजार रुपये बैंक से लोन लेकर अचार का काम शुरू किया। उनके साथ में 12 अन्य महिलाएं जुड़ गई।
महिलाओं ने आंवला, मुरब्बा, मिर्च, लहसुन आदि के अचार को बनाकर डिब्बों में पैकिंग कर बेचना शुरू किया। कुछ दिन में उनका उत्पाद लोगों को पसंद आने लगा। आसपास के गांवों के साथ ही शाहबाद, पॉश कॉलोनियों में आचार की बिक्री शुरू हो गई। जिसके बाद उनकी आय बढ़ गई।
विज्ञापन

आचार से आय बढ़ने के बाद समूह की महिलाओं के साथ खाने की थाली का ऑर्डर लेना शुरू कर दिया। उनके इस कार्य में दूसरी महिलाओं को भी रोजगार मिल गया। अब शांति देवी खुद सशक्त बन गई हैं। वह कहती हैं कि जल्द ही दूसरा समूह बनाकर अन्य महिलाओं को जोड़कर उनके लिए आय का जरिया बनेंगे।
-
चॉक बनाकर स्कूलों में सप्लाई करता समूह
विनोबा सेवा आश्रम के सहयोग से बने समूह की महिलाएं स्कूलों में प्रयोग होने वाली चॉक का निर्माण भी करती हैं। चॉक को बनाकर डिब्बों में पैकिंग कर स्कूलों में सप्लाई किया जाता है। इससे उनकी काफी अच्छी आय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें