फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्वी हवा से बढ़ी उमस, तापमान में आया तीन डिग्री से अधिक उछाल

विज्ञापन
शाहजहांपुर में तेज धूप में सिर को कपड़े से ढककर गुजरती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री और तेज धूप निकलने से पूर्वी हवा के असर से उमस बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री का उछाल आया। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी हवा चल रही है। तापमान बढ़ने के साथ उमस का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि हुई।
डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 10 मिलीबार गिरा हुआ है। शनिवार रात में बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। पूर्वी हवा के असर से उमस बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें