फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेटे ने नामजद दी तहरीर, पुलिस ने बरेली के पाले में डाली गेंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। जगतपाल उर्फ नन्हे सिंह की मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामला बरेली का बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


मोहल्ला सुनासिर नाथ निवासी कपिल सिंह ने बताया कि पिता जगतपाल उर्फ नन्हे सिंह का एक महिला मित्र के यहां आना-जाना था। इससे महिला के रिश्तेदार व भाई रंजिश मानते थे। 26 सितंबर को महिला मित्र व उसके रिश्तेदार पिता को अपने भतीजे की दुर्घटना की जानकारी देकर बरेली ले गए।
27 सितंबर की शाम पिता ने फोन कर बताया था कि चार लोगों के साथ बरेली के एक मकान में रुके हैं। 28 सितंबर की सुबह चार बजे फोन आया कि तुम्हारे पिता की मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम में गर्दन टूटने व शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। आरोप है कि पिता की हत्या की गई, लेकिन पुलिस ने मामला बरेली का बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि घटना बरेली की है तो मुकदमा वहीं दर्ज किया जाएगा। जहां की घटना होती है वहां ही रिपोर्ट दर्ज की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें