फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर धुंध से घिरा रहा आसमान, धूप ने बढ़ाई गर्मी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शुक्रवार को आसमान में छाए बादल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पछुआ हवाओं से बृहस्पतिवार रात से बादल छाने लगे। रात में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री घटकर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। शुक्रवार को सुबह से दोपहर बाद तक धुंध छाई रही। धूप कम निकली तो अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री घटकर 37 डिग्री सेल्सियस हो गया। बाद में हल्की धूप निकली तो उमस और गर्मी ने जनजीवन को बेचैन करना शुरू कर दिया। मौसम विशेषज्ञ ने अगले 24 घंटे में धूल भरी आंधी के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बीते दिन कुछ देर को हुई बूंदाबांदी के धूप निकलने पर उमस बढ़ गई, लेकिन सूर्यास्त के बाद ठंडी हवा चली तो लोगों को काफी राहत महसूस हुई। हालांकि, रात में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कम हुआ, लेकिन अभी भी यह सामान्य से अधिक होने के कारण लोगों को रात में बिजली गुल होने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह पिछले दिनों की तुलना में मौसम ठंडा बना रहा क्योंकि सूर्योदय के दो घंटे बाद तक आसमान चौतरफा बादलों से घिरा रहा। दोपहर को धुंध हल्की पड़ने पर धूप नीचे उतरी तो माहौल में गर्मी भी बढ़ने लगी।
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार बीते दिन बूंदाबांदी के कारण वातावरण में सुबह के वक्त आर्द्रता का स्तर 45 प्रतिशत रहा, लेकिन दोपहर को धूप निकलने पर आर्द्रता घटकर 25 प्रतिशत रह गई। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ मजबूत हो रहा है और इसे देखते शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 45 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें