फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रही इंदिरा आवासों की जांच

Sun, 20 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम ने फर्जी आईडी लगाकर इंदिरा आवास हड़पने के मामले की दूसरे दिन भी जांच की। जांच टीम के सामने हो रहे नए खुलासों से घोटाले में शामिल अधिकारी, कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। गौरतलब है कि बंडा में फर्जी आईडी लगाकर इंदिरा आवासों की रकम हड़पे जाने की शिकायत अधिकारियों से किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने केंद्र सरकार से मामले की शिकायत कर जांच की मांग की थी। इस पर ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से दो सदस्यीय टीम बंडा भेजी गई थी। टीम ने तीसरे दिन शनिवार को भी सघन जांच पड़ताल की। जांच के दौरान गावंसभा बंडा में 65 इंदिरा आवासों के घोटाले का मामला सामने आया। बडा़ सवाल है कि लाभार्थी का नाम बदलकर इंदिरा आवास का धन आहरित करने वाली महिलाओं ने असली पति का नाम बदलकर आईडी प्रूफ कहां से बनवाए? महिलाओं को बैंक में फर्जी खाता कैसे खुल गए। फर्जी खाते में किस खाता धारक ने महिलाओं की पहचान की? शनिवार को बंडा के मजरा धर्मापुर पहुंची जांच टीम ने बैंक से धन आहरित करने वाली कथित महिला लाभार्थियों की तलाश की। इंदिरा आवास का धन आहरित करने वाली कथित लाभार्थी चांदनी के पति का नाम दाताराम निकला, जबकि बैंक खाते में चांदनी के पति का नाम दशरथ दर्ज है। चांदनी ने जांच टीम को दिए बयान में कहा कि गांव के ही एक नटवरलाल ने कागज बनवाकर उसका खाता खुलवाया और आवास के नाम पर उसे 35 हजार रुपए दिए थे। टीम की जांच से बैंक, ब्लाक और घोटाले में संलिप्त नटवरलाल जांच प्रभावित करने के प्रयास में नेताओं की शरण में चले गए हैं। 
विज्ञापन


अन्य गांव सभाओं में भी घोटाले की चर्चा
बंडा। अकेले बंडा गांवसभा में ही इंदिरा आवास के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो दगई है कि ब्लाक की अन्य कई गांवसभाओं में भी घोटाला किया गया है। ब्लाक भर की गांवसभाओं में जांच हो तो करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आ सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें