फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिपोर्ट वापस लेने के आश्वासन पर काम पर लौटे सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। बंच केबल चोरी होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों ने आश्वासन मिलने के बाद काम शुरू कर दिया है। अधिशासी अधिकारी और पुलिस ने रिपोर्ट वापस लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

27 सितंबर को मोहल्ला सराय में छिपियान मस्जिद के सामने रखे तीन लाख रुपये के बंच केबल के बंडल चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में तिलहर के मोहल्ला चौहटिया निवासी मोअज्जम खां की ओर से नगर पंचायत के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक समेत पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की थी। चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने से भड़के पंचायत सफाईकर्मियों ने बुधवार को सफाई कार्य ठप कर दिया था। बृहस्पतिवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम और कस्बा इंचार्ज मानव सागर ने सफाईकर्मियों से बातचीत की। उन्हें रिपोर्ट खत्म करने का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने बताया कि सफाईकर्मियों ने काम शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें