फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दशहरा पर पटरी से उतरी व्यवस्था... मेला जाने वाले मार्ग पर जाम से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
शोभायात्रा निकलने के दौरान शहर में आर्य महिला डिग्री कॉलेज के पास भैंसों के निकलने से लगा जाम।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दशहरा पर लोगों को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस की रूट डायवर्जन की व्यवस्था पटरी से उतर गई। शाम को भीड़ का दबाव बढ़ने पर ओसीएफ और खिरनीबाग की ओर जाने वाली सड़कें जाम हो गईं। इसके चलते लोगों को काफी परेशान उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दशहरा के मौके पर अवकाश होने के कारण लोग मेला देखने के लिए बृहस्पतिवार की शाम को परिवार समेत निकले तो यातायात व्यवस्था चरमराने लगे। रात होते-होते स्थिति काफी ज्यादा खराब हो गई। रात आठ बजे लोग ओसीएफ रामलीला मेले से खिरनीबाग रामलीला मैदान में रावण दहन देखने के लिए पहुंचे।
इस दौरान बाइक, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां के मुख्य मार्ग पर आने से जाम की स्थिति बन गई। कवि तिराहे से रोडवेज की ओर जाने वाली सड़क, पीडब्ल्यूडी तिराहे से इमली रोड, मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग, जेल रोड, जीआईसी तिराहा, सदर बाजार से खिरनीबाग मेला जाने वाले मार्ग पर भीड़ बढ़ी तो जाम लग गया।
विज्ञापन

इन मार्गों पर जाम लगने से लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। लोगों ने जहां-तहां वाहन खड़े कर मेला देखा। भीड़ के चलते यातायात पुलिस भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं करा सकी।

दिन में कई जगह लगा जाम
बृहस्पतिवार को अवकाश होने के बावजूद शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहीं। अंटा चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर दोपहर में जाम लग गया। इसके चलते ई-रिक्शा से लेकर कारें तक फंसी रहीं। जिससे लोग परेशान रहे।

शोभायात्राएं निकलने से पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था
खिरनीबाग से दो शोभायात्रा निकलती हैं। दोनों ही आगे-पीछे होती हैं। सदर बाजार से घंटाघर की ओर जाने के दौरान लाल इमली से घंटाघर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई। दूरसंचार कार्यालय के आगे ई-रिक्शा की लंबी कतार लग गई। लोगाें ने लिंक रास्तों से निकलने का प्रयास किया तो गलियां भी जाम की चपेट में आ गईं।

शहर में जाम न लगे, इसके लिए यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया है। मेलास्थलों पर वाहनों को सुगमता से निकालने के लिए विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं। लोग अपनी लेन में ही वाहन चलाएं।
- संजय कुमार, सीओ यातायात

शोभायात्रा निकलने के दौरान शहर में आर्य महिला डिग्री कॉलेज के पास भैंसों के निकलने से लगा जाम।

शोभायात्रा निकलने के दौरान शहर में आर्य महिला डिग्री कॉलेज के पास भैंसों के निकलने से लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें