मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत अध्यक्ष के रिक्त पद को पांच मई को होने वाले उपचुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भांवरे ने बृहस्पतिवार की शाम थाना परिसर में प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उनसे लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की अपील की।
कस्बे के 250 लाइसेंसी शस्त्रों में अब तक 150 शस्त्र जमा हो सके हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए नगर में कुल 12 मतदान केंद्रों पर 33 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 12 बूथ संवेदनशील और 21 बूथ अति संवेदनशील श्रेणी के हैं। बैठक में पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, सचिन गुप्ता, दानिश जीशान खां, रचना गुप्ता, सर्वेद अंसारी, डॉ भरत पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद