फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज हवा और गरज के साथ बरसे बादल

विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात हुई तेज बारिश के दौरान निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे तेज हवा के झोंकों और गरज के साथ बादल बरसने लगे। मौसम ठंडा होने से लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से अचानक मौसम में बदलाव आया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल में हुई ओलावृष्टि से बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान चार डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। तापमान में गिरावट होने से उमस और गर्म हवा से लोगों को राहत मिली। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई।
उन्होंने बताया कि वायुदाब 15 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 48 फीसदी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई है। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें