फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की जमीन पर सड़क बनने को रोकने को कराई जेसीबी से खुदाई

विज्ञापन
रोजा में रेलवे की जमीन पर खुदाई करती जेसीबी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा में रेलवे की जमीन पर रातोें-रात बनाई गई सड़क पर जेसीबी से खोदाई करा दी है। रेल अधिकारियों का कहना है कि कब्जा करने की नीयत से सड़क बनाने का काम नहीं होने दिया जाएगा। रोजा में चर्च कॉलोनी के लिए जाने वाले मुख्य मार्ग पर बट बिल्डिंग प्लांट बनने से रास्ता बंद हो गया है। कुछ दिनों तक रेलवे लाइन पार करके कॉलोनी के लोग निकलते रहे, लेकिन तीन माह पूर्व रेलवे कॉलोनी में लगातार चोरियां होने पर रेल प्रशासन ने यह मार्ग बंद कर दिया। इससे चर्च कॉलोनी वाले परेशान हो गए और कई जगह पत्राचार किया। चुनाव के समय मतदान का बहिष्कार भी किया। अब रातों-रात रेलवे की भूमि पर सड़क का निर्माण करा दिया गया।
विज्ञापन

चुपचाप सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। इसी बीच दौरे पर आए रेल महाप्रबंधक की नजरइस पर पड़ गई। उन्होंने कब्जा हटाने के निर्देश दिए और कहा यदि कोई रेल की भूमि पर कब्जा करें, तो तुरंत एफआईआर दर्ज कराएं। उसके बाद सेक्शन इंजीनियर ने रेल कर्मचारियों के साथ सड़क के दोनों ओर लगी ईटों को उखाड़ फेंका। सड़क पर जेसीबी से गड्ढे करा दिए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार ने बताया कि रेल की जमीन पर सड़क नहीं बनने दी जाएगी। इसकी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। यदि कोई कब्जा करेगा तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों की समस्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा सड़क बनाई जा रही थी। रेलवे की आपत्ति पर काम रुकवा दिया गया है।
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें