फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दसवां स्थल के निर्माण को राजस्व टीम ने की जमीन की पैमाइश

Wed, 18 Dec 2024 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगर पालिका परिषद नगर के पूर्वी क्षेत्र में 15वें राज्य वित्त आयोग से लगभग 13.50 लाख रुपये की लागत से दसवां घर का निर्माण कराएगी। इसके लिए खेतों में शामिल कर ली गई पालिका की जमीन को मुक्त कराने के लिए मंगलवार को राजस्व टीम ने पैमाइश की।
विज्ञापन

नगर के पूर्वी क्षेत्र में मृतकों के दसवां संस्कार लंबे अरसे से खुले स्थान पर हो रहे हैं। इस कारण महिलाओं को स्नान आदि में काफी परेशानी होती है। इसको लेकर सभासद शानू हुसैन ने चेयरमैन हाजरा बेगम को अवगत कराया था। उनके निर्देश पर ईओ कल्पना शर्मा ने टेंडर कर दसवां घर बनवाने के प्रयास शुरू किए। मंगलवार को एसडीएम जीत सिंह राय के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र के लेखपाल अनूप भारद्वाज व अतुल चौधरी ने सभासद सहित पालिका के राजस्व निरीक्षक सुशांत कुमार, व प्रधान लिपिक अयूब हुसैन की मौजूदगी में पैमाइश कर पालिका की जमीन चिह्नित की। पालिका ने खेतों में दबी पाई गई अपनी जगह की पहचान को वहां चूना डलवाया है। ईओ कल्पना शर्मा ने ठेकेदार सुनील कुमार शर्मा को इस जमीन पर दसवां स्थल का भवन बनवाने और अतिरिक्त भूमि पर कांटेदार तार लगाकर घेराबंदी कराने के निर्देश दिए। संवाद

संत कुमार विश्वकर्मा।

संत कुमार विश्वकर्मा।

संत कुमार विश्वकर्मा।

संत कुमार विश्वकर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें