फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कैंसर रोगियाें की दौड़ खत्म, मेडिकल कॉलेज में आज से मिलेगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंसर रोग के उपचार के लिए मरीजों को लखनऊ-बरेली या दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं है। लंबे समय के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कैंसर क्लीनिक शुरू हो जाएगा। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर बृहस्पतिवार को फीता काटकर उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं। कैंसर रोग के स्पेशलिस्ट नहीं होने के कारण मरीजों को रेफर कर दिया जाता था। यहां के रोगियों को बड़े शहरों में उपचार कराने जाना पड़ता था। यहां पर डॉक्टर की नियुक्ति के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे थे।
इसके बाद डॉ. राशिका सचान ने यहां तैनाती पाई। उनकी नियुक्ति के बाद मेडिकल कॉलेज में कैंसर क्लीनिक को शुरू किया जाएगा। वह कक्ष संख्या 18 में बैठकर मरीजों को देखेंगी। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह क्लीनिक का फीता काटेंगे। किसी में कैंसर के लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत जांच कराए।
विज्ञापन


15 दिन में डे-केयर सेंटर भी शुरू होगा
ओपीडी के बाद मेडिकल कॉलेज में डे-केयर सेंटर भी शुरू किया जाएगा। 15 दिन में इसकी व्यवस्था की जाएगी। आम बजट में डे-केयर सेंटर खोलने की घोषणा की गई थी। प्राचार्य ने बताया कि सेंटर में दिन में मरीज के उपचार की व्यवस्था रहेगी। दवा का इंतजाम भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें