फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेसिक के 547 स्कूलों के संसाधनों की जांच करेगी परियोजना की टीम

Sun, 20 Apr 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पैरामीटर की स्थिति को परखने के लिए राज्य परियोजना की टीम आएगी। जिले के 547 विद्यालयों का ऑडिट के लिए चयन किया गया। टीम स्कूल में उपलब्ध संसाधन और जरूरत वाली चीजों की पड़ताल करेगी। पैरामीटर को जुटाने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में बेसिक के 2720 स्कूलों का संचालन होता है। इन विद्यालयों में गत वर्ष तीन लाख 23 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है। जनपद के 20 प्रतिशत स्कूलों में निपुण ऑडिट कराने की तैयारी हो गई है। राज्य परियोजना से आए निपुण ऑडिट की 21 पेज की बुकलेट को 547 स्कूलों में भेजा गया है। इसके जरिये ऑडिट के लिए व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षकों की मानें तो ऑडिट टीम विद्यालय का कायाकल्प, मैदान, रसाेई, शौचालय, साफ-सफाई, खेलकूद, नामांकन, एमडीएम आदि की जानकारी लेगी। स्कूल में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली जाएगी। साथ ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए मूलभूत संसाधनों की जरूरत पर ध्यान दिया जाएगा, जिसे बाद में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
टीम गठित, जल्द ही स्कूलों में होगा ऑडिट
-जनपद में स्कूलों के ऑडिट के लिए राज्य परियोजना की टीम का गठन कर लिया गया है। टीम जल्द ही ऑडिट करने के लिए यहां आएगी। बताते हैं कि स्कूलों की आकस्मिक जांच के लिए टीम बिना बताए ही आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें