फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भगवान परशुराम जयंती पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

Sun, 20 Apr 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
​खिरनीबाग ​स्थित रामचरणलाल धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा की तैयारी को लेकर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 30 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए रामचरणलाल धर्मशाला में चर्चा की गई।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के प्रदेश मंत्री हरिशरण वाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सबसे पहले भगवान परशुराम का अभिषेक एवं वस्त्र अलंकरण सुबह सात बजे किया जाएगा। सुबह 10 बजे सीता मठिया से शोभायात्रा चौक, कच्चा कटरा, घंटाघर, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर में संपन्न होगी। शोभायात्रा में दिव्य स्वरूपों का पूजन अपराह्न एक बजे बाबा विश्वनाथ मंदिर में होगा। पूजन के बाद संत प्रशांत प्रभु महाराज का प्रवचन गांधी भवन में होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में शोभायात्रा का बुलावा घर-घर पहुंचाएं। इस अवसर पर हरिशरण वाजपेयी, आचार्य हरिकेश शुक्ला, प्रभात मिश्रा, विपिन शुक्ला, आचार्य कृष्ण मोहन त्रिवेदी, जितेंद्र नाथ तिवारी, नीरज वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें