फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इनकमिंग पैनल में चूहा घुसने से दो घंटे बंद रहा विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के अब्दुल्लागंज उपकेंद्र पर मंगलवार सुबह इनकमिंग ट्रॉली में चूहा घुसने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब दो घंटे तक नौ हजार घरों की बिजली गायब रहने से पानी का संकट खड़ा हो गया। दूसरी ओर शाम को बारिश होने से ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े छह बजे अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली में चूहा घुस गया। इसके चलते पैनल में धमाका होने के साथ ही सारे फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोगों के घरों के हीटर और ब्लोअर नहीं चल सके।
सुबह बिजली कट के चलते लोगों के घराें की पानी की टंकी भी नहीं भर सकीं। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर जानकारी की तो वहां से एक घंटे में आपूर्ति आने की जानकारी दी। दूसरी ओर जेई राजेश सैनी के नेतृत्व में फॉल्ट को दुरुस्त करने का कार्य किया गया। करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया जा सका। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शाम को मौसम में बदलाव होने पर बारिश होने से उपकेंद्रों पर ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई। बिजली की आवाजाही के चलते लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें