फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तापमान में उछाल के साथ गहराने लगा बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में उछाल आने के साथ ही ट्रांसफॉर्मर व लाइनें जवाब देने लगी हैं। इसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक बिजली का संकट गहराने लगा है। उपकेंद्रों व अधिकारियों के कॉल रिसीव नहीं करने पर लोग जिलास्तरीय अफसरों व सोशल मीडिया का सहारा लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर पर पेड़ काटे जाने के दौरान टूटे 11 केवीए के बिजली के तारों को जोड़ने के लिए शट डाउन लिया गया। इस अवधि में करीब दो घंटे तक बिजली ठप रही। इसी उपकेंद्र के पुलिस लाइन फीडर पर शौचालय के पास रखे 630 केवीए ट्रांसफॉर्मर पर मीटर लगाए जाने के चलते एक घंटे तक लोगों को बिजली का इंतजार करना पड़ा।
ककरा उपकेंद्र के बीबीजई हद्दफ इलाके की बिजली भी गायब रही। सांसद मिथलेश कुमार के आवास विकास स्थित आवास के पीछे लो-वोल्टेज की समस्या पर एसई ने संज्ञान लेकर ठीक कराया। हथौड़ा उपकेंद्र के बिजलीपुरा में ट्रांसफॉर्मर से लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

कचहरी के पास सेठ एंक्लेव में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मोहम्मद काजिम नाम ने लखनऊ कंट्रोल में ट्वीट के जरिये शिकायत की। तब अफसरों ने संज्ञान लेकर आपूर्ति को बहाल किया। जमौर उपकेंद्र के गांव रुद्रपुर में तीन दिन से बिजली नहीं आने से लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

बादशाहनगर उपकेंद्र के कहिलिया फीडर के ट्यूबवेल पर करीब डेढ़ महीने से थ्री-फेस बिजली नहीं मिलने पर उपभोक्ता ने एडीएम से शिकायत कर समाधान की मांग की।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें