फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डिजिटल अरेस्ट नहीं करती पुलिस, सतर्कता ही बचाव

विज्ञापन
पुवायां में पुलिस की पाठशाला को संबो​धित करते सीओ  प्रवीण मलिक। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। सीओ प्रवीण मलिक ने कहा कि पुलिस, सीबीआई, कस्टम अधिकारी, ईडी आदि किसी को भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करते। इस तरह की कोई कॉल आने पर बिना घबराए नजदीकी थाने पर या साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
विज्ञापन

सीओ सोमवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत पुवायां के कुंवरपुर स्थित आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने व्हाटसएप, इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल साइटों पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखें। इससे एकाउंट हैक होने से बचाया जा सकता है।
सीओ ने पुलिस सहायता के लिए यूपी-112, महिला सुरक्षा और अपराध की जानकारी के लिए वीमेन पावर लाइन टोल फ्री नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन के लिए 1091, बच्चों की सहायता के लिए 1098, नागरिक सहायता, समस्या निदान के लिए के लिए 1076 पर कॉल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगानी चाहिए। बच्चे अपने अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

महिला उप निरीक्षक साक्षी त्यागी ने मिशन शक्ति के तहत जानकारी दी और छात्राओं को प्रेरित किया कि कोई समस्या होने पर परिजनों, शिक्षकों को जरूर जानकारी दें। आवश्यकता पर पुलिस की मदद लेने से न हिचकें। साइबर क्राइम के जानकार दीपक ने कहा कि मोबाइल पर आने वाले किसी लिंक और एपीके फाइल पर क्लिक न करें। एपीके फाइल धोखे से डाउनलोड हो जाए तो मोबाइल को फ्लाइट मोड पर करने के बाद फाइल को अनस्टॉल कर दें।
किसी को ओटीपी, क्रेेडिट कार्ड, एटीएम के नंबर और पासवर्ड की जानकारी न दें। साइबर क्राइम का शिकार होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करनी चाहिए।
छात्र-छात्राओं से साइबर क्राइम, महिला हेल्पलाइन आदि के संबंध में सवाल भी पूछे गए। सही जवाब देने वाले उन्हें पुरस्कृत किया गया। नगरपालिका पुवायां के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरमैन वर्षा गोस्वामी, प्रधानाचार्य रितु मिश्रा, नीरज दीक्षित, इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार, एसएसआई रामकिशोर आदि मौजूद रहे।

पुवायां में पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते सीओ  प्रवीण मलिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें