फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, इसलिए मेरे बेटे की हत्या हुई

Mon, 23 Dec 2024 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
हरिसरन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी शिवराज के 23 वर्षीय पुत्र हरिसरन का शव शनिवार को तालाब में उतराता मिला था। उनके पिता ने बच्चों के विवाद में गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम हाउस पर आए शिवराज ने बताया कि 13 दिसंबर को गांव के कुछ लोगों से बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद हरिसरन घर आ गया। आरोप है कि हमलावर उनके घर में घुस गए। बेटे की गर्दन पर पैर रखकर दबाने का प्रयास किया। शिवराज ने आकर बेटे को बचाया। उन्हें भी आरोपियों ने धमकाया था। अगले दिन पीड़ित ने थाने में जाकर तहरीर दी।
पुलिस ने प्रार्थनापत्र रख लिया। पीड़ित ने बताया कि गांव आए सिपाहियों ने उल्टे उन्हें ही धमकाया। 19 दिसंबर की रात उनका बेटा घर से लापता हो गया। उन्होंने काफी तलाश किया, पर कोई सुराग नहीं लगा। शिवराज ने आरोप लगाया कि बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद तालाब में फेंका गया है। पुलिस समय रहते कार्रवाई करने के बजाय पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

तहरीर आने पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -अमित चौरसिया, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें