फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
खुदागंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रंजीत सिंह। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
खुदागंज। पुलिस ने कंधरापुर गांव के मोड़ से गैरइरादतन हत्या के आरोपी भुंडा हरवंशपुर गांव निवासी रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

होली पर हुए किसी बात को लेकर विवाद के बाद रंजीत सिंह व विजि सिंह ने कल्लू सिंह के साथ मारपीट की थी। छह मार्च को कल्लू सिंह के बेटे राम सिंह ने थानेे पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई और पिता से मारपीट करने वालों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। फिर नौ मार्च को थाने पहुंचे राम सिंह ने पुलिस को बताया था कि बरेली में भर्ती मारपीट में घायल उनके पिता कल्लू सिंह की मौत हो गई है।
पुलिस ने एनसीआर को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी विजी सिंह को 11 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी रंजीत सिंह की तलाश में टीम लगी हुई थी। शुक्रवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें