फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जयवीर की हत्या के आरोपियों को तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। गोली लगने से घायल बाराकलां चौकी क्षेत्र के दारानगर निवासी 52 वर्षीय जयवीर की बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा को गैरइरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दीं।
विज्ञापन


22 अप्रैल को जयवीर को भूसे की ट्रैक्टर-ट्राॅली निकलने के विवाद में गोली मार दी गई थी। परिजनों ने घायल जयवीर को बदायूं के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, लेकिन जब वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें बरेली के मेडिकल कॉलेज लेकर आए।
मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में जयवीर के भाई रामवीर ने गांव के आठ लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुख्य आरोपी सत्यपाल एवं देव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि जयवीर की मौत के बाद धारा को तरमीम कर दिया गया है। जल्द ही शेष आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें