फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन संरक्षित वन्य जीव को मारने वाले को मंडी चाैकी से छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। संरक्षित वन्य जीव गोह (विषखोपड़ा) को मारने वाले को पुलिस ने थाने लाकर बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। युवक ने तीन गोह मार दी थीं। अब मामले की शिकायत रेंजर से की गई है।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला कसभरा अस्तल निवासी एक युवक ने शुक्रवार को गांव में तीन गोह का शिकार किया था। इसके बाद वह गोह को घर ले आया। गोह को पकाने से पहले ही किसी ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। दो दरोगा और दो सिपाही युवक के घर पहुंचे और उसे मृत तीनों गोह सहित मंडी पुलिस चौकी ले आए। युवक को पकड़े जाने के बाद ही उसे छुड़ाने के लिए कुछ लोग सक्रिय हो गए।
शाम को युवक को बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया। रेंजर वीरेश राव ने बताया कि पुलिस ने पकड़ा था तो पुलिस भी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सकती थी। जांच कराई जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह की जानकारी नहीं है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें