फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एआरवी और एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन उपलब्ध : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड पर संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय रैंकिंग सुधारने और विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज वैक्सीन और एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कुत्ता, बंदर या सांप के काटने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर तत्काल उपचार और वैक्सीन मिलेगी। डीएम ने सीएमओ को स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग सुधारने के लिए कहा। लोक निर्माण विभाग को शेष 11 सड़कों का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश मिले। ककरा पुल को यातायात के लिए खोलने से पहले आईआईटी-बीएचयू जैसे संस्थानों से परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए।
पुवायां में अतिक्रमण हटाने और केंद्रीय विद्यालयों का निरीक्षण कराने के लिए भी कहा गया। डीएम ने निर्देश दिए कि दाऊदपुर में मुख्यमंत्री मॉडल परियोजना के तहत विद्युत तार हटाने की कार्रवाई शीघ्र की जाए। उन्होंने बताया कि 21 जून को स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल कोर्ट, बैटमिंटन कोर्ट और कबड्डी कोर्ट का उद्घाटन होगा। उन्होंने ददरौल ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति को शहरी फीडर से जोड़ने के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें