फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खिचड़ी भोज कर धूमधाम से मनाया गया संस्था का स्थापना दिवस

विज्ञापन
जलालाबाद में पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते महंत सत्यदेव पांडेय व अन्य पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में रविवार को बाबा परशुराम सर्व कल्याण समिति का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ परशुराम जन्मभूमि के महंत पंडित सत्यदेव पांडेय ने भगवान परशुराम की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर व पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने पूरे साल के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्था सामाजिक व धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित है।
उन्होंने बताया कि संस्था निर्धन परिवारों की कन्याओं के विवाह सहित कई मेडिकल कैंप आयोजित कर चुकी है और इस तरह के कार्य आगे भी जारी रखे जाएंगे। इस मौके पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा, भाजपा नेता विनय शर्मा, संस्था के प्रबंधक राजीव द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राजू मिश्रा, अमित सिंह, सर्वेश दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें