फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चांदी की चकाचौंध से सिक्कों में कर रहे निवेश, जेवर की मांग घटी

विज्ञापन
विनोद सर्राफ।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मूल्य वृद्धि के नए कीर्तिमान बना रही चांदी अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। कभी चांदी के भारी जेवर बनवाने वाले भी अब हल्के वजन के आभूषण बनवा रहे हैं। चांदी के आभूषणों की खरीदारी में 50 प्रतिशत तक कमी आई है। चांदी की कीमतें बढ़ती देखकर लोग निवेश के लिहाज से शुद्ध चांदी के सिक्के और सिल्ली खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

चांदी वर्तमान में अपने रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गई। 2.65 लाख रुपये प्रति किलो तक चांदी का भाव पहुंच गया है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, चांदी महंगी होने से ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों में काफी कमी आई है। शादी और बच्चे के जन्मदिन पर लोगों को चांदी के जेवर खरीदने की जरूरत पड़ती है लेकिन अब वजन हल्का रखा जा रहा है।
चांदी के भाव में काफी तेजी आई है। चांदी को अब निवेश के रूप में देखा जा रहा है। लोग शुद्ध चांदी के सिक्के और सिल्ली की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में इनकी मांग काफी बढ़ गई है। हालांकि जेवरों की बिक्री पर काफी असर पड़ा है। शादी-विवाह के लिए लोग मजबूरी में पायल खरीदते हैं लेकिन इसमें भी वजन को लेकर समझौता किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले महिलाएं बाजार में खरीदारी करने आतीं थीं तो चांदी की बिछिया आदि अक्सर खरीद लेती थीं। अब इस प्रकार की खरीदारी में कमी आई है।
-
व्यापारियों से बातचीत
चांदी महंगी होने से जेवरों की खरीद में काफी कमी आई है। बहुत जरूरत होने पर ही लोग जेवर खरीद रहे हैं। चांदी में लोगों का निवेश बढ़ गया है। लोग चांदी के सिक्के और सिल्ली खरीद रहे हैं। इनकी मांग काफी बढ़ गई है।
- विनोद सराफ, सोना-चांदी एसोसिएशन के अध्यक्ष

चांदी महंगी होने से ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों में काफी कमी आई है। शहर के लोग भी चांदी के जेवर कम खरीद रहे हैं। जाे लोग चांदी खरीद रहे हैं, वे अपेक्षाकृत वजन कम रखने का आग्रह करते हैं। चांदी को निवेश के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

-जतिन वर्मा, सराफा व्यापारी

विनोद सर्राफ।

विनोद सर्राफ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें