शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) की वार्षिक कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को कचहरी स्थित राजीव सभागार में हुआ। इसमें सीबीए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव समेत 22 पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला जज सुशील कुमार रस्तोगी रहे। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी। पद की गरिमा बनाए रखते हुए बार व बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित करने की अपील भी की है। सीबीए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में जितना संभव होगा करेंगे। उन्होंने चुनाव से पूर्व जो वादे किए थे, उनको अपने कार्यकाल में पूरा कराने का प्रयास रहेगा।
महासचिव अजय यादव ने बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाए रखने का आश्वासन दिया। इससे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई। फिर अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीती सक्सेना, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक, नदीम, कोषाध्यक्ष कमलेश्वर, संयुक्त सचिव अमित कुमार कनौजिया, ज्ञानदेव दीक्षित, मीता गुप्ता, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंह, गौरव मिश्रा, अतुल कुमार सैनी, असलम हसन खां, अमित कुमार शर्मा, आदर्श मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश श्रीवास्तव, आशीष जौहरी, चंद्रपाल, चंद्रप्रकाश, शिशुपाल और संजय शामिल रहे।
समारोह में पूर्व अध्यक्ष अनंत कुमार, पूर्व महासचिव अनीत द्विवेदी, अधिवक्ता राकेश कुमार, सतेंद्र सिंह यादव, नीरज पाठक, गुलिस्तां खान, अशोक गुप्ता, धर्मवीर, कार्यालय प्रभारी वेदपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित सेंट्रलवार एसोएशिन के महासचिव अजय यादव को शपथ दिलाते अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री । स?- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर में नवनिर्वाचित सेंट्रलवार एसोएशिन के पदाधिकारीओं के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित ?- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर में नवनिर्वाचित सेंट्रलवार एसोएशिन के अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री का शपथ दिलाते पूर्- फोटो : SHAHJAHANPUR