फरियादियों के साथ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह कलक्ट्रेट में नवीन पुस्तकालय का उद्धाटन करते हुए।
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित नवीन पुस्तकालय एवं जन प्रतीक्षालय का उद्घाटन जनता दर्शन से जुड़े तीन विशिष्ट अतिथियों कुसुमा देवी, उषा देवी एवं प्रेमपाल से फीता कटवाकर करवाया।
इन तीनों नागरिकों के वर्षों पुराने मामलों का निस्तारण डीएम ने पहले कराया था। इस कारण इन्हें इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। डीएम ने कहा कि कलक्ट्रेट में आने वाले आमजन के लिए इस पुस्तकालय में विभिन्न पुस्तकें पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह, अपर जिलाधिकारी एफआर अरविंद कुमार, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र, एडीएम न्यायिक राशिद अली, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद