फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद थाने के गेट पर दर्ज हुआ परशुरामपुरी नाम

विज्ञापन
जलालाबाद कोतवाली गेट पर बदलकर लिखा गया परशुरामपुरी। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। यहां का थाना भी अब जलालाबाद के बजाय परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा। नगर पालिका के बाद सोमवार को थाना गेट पर भी जलालाबाद की जगह परशुरामपुरी नाम लिख दिया गया। हालांकि, नगर में पालिका के अन्य जगह लगे कई बोर्ड पर अब भी परशुरामपुरी नाम अंकित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

भगवान परशुराम की जन्मस्थली का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने के प्रस्ताव पर पालिका बोर्ड द्वारा मुहर लगाने के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस प्रस्ताव को अपनी संस्तुति सहित शासन को भेजा था। लंबी प्रक्रिया के बाद बीती छह जुलाई को कैबिनेट की मुहर लगने के बाद विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में गत आठ अगस्त को नगर पालिका कार्यालय के गेट पर परशुरामपुरी नाम का बोर्ड लगा दिया गया। अब थाने का नाम भी परिवर्तित कर दिया गया है। ईओ एचएन उपाध्याय ने बताया कि पालिका के नगर क्षेत्र में जहां भी बोर्ड लगे हैं, जल्द ही उनमें भी नाम परिवर्तित कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें