फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के झुंट ने व्यापारी पर किया हमला, छत से नीचे गिरने पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। अल्हागंज कस्बा और आसपास गांवों के लोग बंदरों की वजह से बेहद परेशान हैं। खूंखार हो चुके बंदर अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं। मंगलवार सुबह घर की छत पर सफाई करने गए एक व्यापारी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। व्यापारी बंदरों से बचने के लिए पीछे हटे तो छत से नीचे जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन

अल्हागंज कस्बे के मोहल्ला अंधुई निवासी हाजी लइक हुसैन (69) सोमवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर की छत सफाई करने गए थे। छत पर झुंड के रूप में बंदर मौजूद थे। लइक हुसैन को देखकर बंदर हमला करने को झपट पड़े। बंदरों से बचने के लिए लइक पीछे हटते चले गए, जिससे वह छत से नीचे जा गिरे। इससे उनकी गर्दन, रीढ़ और सिर में गंभीर चोटें आईं। उनके गिरने की आवास सुनकर परिजन और आसपास के लोग जमा हो गए। परिजन लइक को निजी वाहन में फौरन फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान सोमवार देर शाम लइक की मौत हो गई। इसका पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।
लइक हुसैन ने करीब दो वर्ष पूर्व हज यात्रा की थी। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं।
पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुके हैं बंदर
अल्हागंज में खूंखार बंदर पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। पिछले महीने गांव साहबगंज निवासी नरेश के 10 वर्षीय प्रांशु पर हमला कर दिया था। पिछले कुछ महीने में वहीं के सोहन की पत्नी, अरविंद के पांच वर्षीय बेटे विराट राहुल की साल साल की बेटी श्रेया, नौ साल की रोशनी, ईश्वरवती (18), ज्ञानेंद्र की छह साल की बेटी सुधा, रणजीत के छह वर्ष के बेटे प्रणव राजवीर की 10 साल की बेटी दुर्गा नौ बच्चों को बंदर हमलाकर घायल कर चुके हैं। छह माह पूर्व नगर पंचायत प्रशासन ने बंदरों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाया था। मगर कुछ दिन बाद ही बंदरों के झुंड नजर आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें