फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधायक ने किया मंडी में दुकानों के निर्माण का शिलान्यास

विज्ञापन
पुवायां मंडी में दुकानों का ​शिलान्यास करते विधायक चेतराम। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। विधायक चेतराम ने मंडी समिति परिसर में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर में 12 दुकानों के निर्माण के साथ ही मेन गेट, पिलर निर्माण, टिनशेड आदि की मरम्मत और रंगाई-पुताई कार्य होना है। शनिवार को विधायक ने कार्यों का शिलान्यास किया और किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। नई दुकानों के बनने से कई लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर एसडीएम सदानंद सरोज, मंडी सचिव अजय कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, देवेंद्र कुमार, राजेश शुक्ला, सुबोध वर्मा, महेशपाल सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें