शाहजहांपुर। पछुआ हवा के असर से रविवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान शनिवार के बराबर रहा। फरवरी माह में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री अधिक रहा। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक, वायुदाब छह मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से मंगलवार सुबह हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
फरवरी माह में औसतन अधिकतम सामान्य तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहता है। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान शनिवार के बराबर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब छह मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से सुबह हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।