फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फार्मर रजिस्ट्री का 68 प्रतिशत काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 68 प्रतिशत पूरा हो गया है। कार्य में तेजी लाने के लिए सचिव को किसानों के घर जागरूक करने के लिए भेजा जा रहा है। कार्य के लिए कृषि और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


जिले में चार लाख चार हजार किसान कृषि विभाग में पंजीकृत हैं। इसमें दो लाख 80 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। काम की गति धीमी होने की वजह से शासन की ओर से ग्राम सचिवों को किसानों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है। जिले में करीब 400 लेखपाल फार्मर रजिस्ट्री को बनाने के कार्य में लगे हुए हैं। इसके अलावा कृषि विभाग के कर्मचारी भी लगाए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, फार्मर रजिस्ट्री में किसान की जमीन, फसल और पहचान से जुड़ी पूरी जानकारी दर्ज हो जाती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब किसान को अलग से खतौनी दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसान का पूरा रिकार्ड पोर्टल पर मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, खतौनी, खसरा, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाने वाले किसानाें को पीएम किसान सम्मान निधि, खाद और बीज वितरण, कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी और दूसरी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इसके नहीं बनने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

फार्मर रजिस्ट्री बनाने के काम में तेजी लाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव घर-घर जाकर किसानों को जागरूक करेंगे। जिससे किसान रजिस्ट्री का कार्य तेजी से किया जा सके।
विज्ञापन

- पीके मिश्र, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें