शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा की रहने वाली एक युवती ने बृहस्पतिवार की शाम कीटनाशक दवा पी ली। परिजनों ने युवती को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया।
उसकी हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर लिए गए। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर मित्र बने युवक ने उससे दूरी बना ली थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
युवती ने बताया कि करीब डेढ़ साल पूर्व इंस्टाग्राम पर मदनापुर के एक युवक के साथ दोस्ती हो गई थी। तब से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवती ने बताया कि युवक नोएडा में नौकरी करता है। युवक ने शादी करने की बात कही थी। पिछले कुछ दिनों से उसने बात करना कम कर दी।
फिर पता चला कि युवक गाजियाबाद की एक लड़की के चक्कर में पड़ गया है। उसके मोबाइल में उस लड़की के साथ फोटो लगा देखा था। परिवार के लोगों से शादी कराने की बात कही, लेकिन वे लोग तैयार नहीं हुए। तब कीटनाशक दवा ली।