फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में हॉल का लिंटर ढहा, श्रमिकों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
पुवायां में ढहा लिंटर। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। एक हॉल का डाला जा रहा लिंटर ढह गया। गनीमत रही कि आधा लिंटर ही गिरा। पूरा लिंटर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

पुवायां के गुरमीत सिंह शाहजहांपुर रोड पर एक हॉल बनवा रहे हैं। सोमवार को हॉल का लिंटर डाला जा रहा था। देर शाम अचानक आधा लिंटर भरभराकर ढह गया। लिंटर ढहने पर मौके पर काम कर रहे 12 श्रमिकाें ने लिंटर के दूसरे हिस्से में पहुंचकर जान बचाई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
श्रमिकों ने बताया कि लिंटर के झूले में बल्ली कम लगने या फिर बल्ली मिट्टी में धंसने से लिंटर ढहा है। पूरा लिंटर गिरता तो श्रमिकों की जान को खतरा हो सकता था। लिंटर ढहने से नीचे लगे लोहे के गर्डर तक टेढ़े पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंटर ढहने के बाद काम बंद कर दिया गया है, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। श्रमिक और राज मिस्त्री भी बात करने से कतराते रहे। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया लिंटर ढहने की सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें