फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक ही फंदे से लटककर जान देने वाले प्रेमी युगल का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
परौर। कुबेरपुर गांव निवासी सोविंदर और संध्या उर्फ नन्ही देवी ने आम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटककर जान दे दी थी। संध्या के शव को गंगा नदी के किनारे दफन किया गया तो सोविंदर का अंतिम संस्कार रामगंगा के घाट पर किया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गांव कुबेरपुर और कुइयां के बीच खेत में पेड़ पर एक ही रस्सी से प्रेमी युगल सोविंदर व संध्या उर्फ नन्ही देवी के शव लटके हुए मिले थे। दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। बृहस्पतिवार को संध्या की बरात बदायूं जिले से आनी थी। बुधवार को मंडप से पहले रात करीब तीन बजे संध्या अचानक लापता हो गई थी।
दूसरी ओर सोविंदर रात करीब आठ बजे गांव में आई बरात में शामिल होने की बात कहकर लापता हो गया। बुधवार की शाम पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचे शवों को देख उनके परिवार में कोहराम मच गया। पूरी रात परिजनों ने रोते-रोते काट दी और अपनी किस्मत को कोसते दिखाई दिए। सुबह होते ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें