कैंट स्थित मैदान पर क्रिकेट मैच से पूर्व हाथ मिलाते टीमों के कप्तान। संवाद
- फोटो : जैन स्ट्रीट पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर मंगल प्रवचनों से जैन समाज को संबोधित करतीं पूज्य माताजी। स्रोत जैन समाज
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर हुए क्रिकेट मैच में रेनसां क्रिकेट अकादमी को शाहजहांपुर किंग की टीम ने 122 रनों से हरा दिया। विजेता टीम के युवराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जीत में अहम भूमिका अदा की।
रविवार को हुए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहजहांपुर किंग ने 25 ओवर में 204 रन बनाए। प्रारंभिक बल्लेबाज युवराज ने 122 रनों की पारी खेली। जबकि दूसरी ओर से विकेटों का पतन चलता रहा। कप्तान सौरभ ने 28, आदित्य और अनमोल ने 12-12 रन बनाए। रेनसां अकादमी की ओर से सौरभ शर्मा ने दो, सुंदरम, देव, अरधर्व तोमर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनसां अकादमी सात विकेट खोकर मात्र 82 रन ही बना पाई। ओपनर बल्लेबाज यश गंगवार ने 27 रन बनाए। शेष कोई खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका। किंग के गेंदबाज सौरभ सक्सेना ने तीन, आनंद ने दो विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन करने के लिए युवराज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।