फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज धूप से शीतलहर से ठिठुरते जनजीवन को मिली राहत, 5.8 डिग्री उछला पारा

विज्ञापन
सदर बाजार क्षेत्र में धूप में खरीदारी करने निकलीं महिलाएं। संवाद - फोटो : आल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को फाइनल मैच जीतने वाले टीम के साथ पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कई दिन से कोहरा और शीतलहर से ठिठुर रहे जनजीवन को शनिवार को सुबह से निकली तेज धूप ने काफी राहत दी। रात में बादल छाए रहने से पैदा हुई उमस से न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। धूप से गरमाहट आने से अधिकतम तापमान भी 5.8 डिग्री बढ़कर 21.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शनिवार शाम से वायुदाब में आई भारी कमी के कारण रविवार को सुबह से घने कोहरे के साथ दिनभर बादल छाए रहने और बारिश के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन

रोजाना की तरह शनिवार को भी सुबह लोग सोकर उठने के बाद घरों के बाहर निकले तो कोहरा छाया मिला। हालांकि, सुबह आठ बजे तक धूप जमीन पर उतरते ही ठिठुरन कम होने लगी। दिन में दस बजे तक धूप में तेजी आ जाने से माहौल भी सामान्य हाेने लगा। सड़कों से लेकर बाजारों तक चहल-पहल बढ़ने लगी।
धूप में तेजी का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह की तुलना में शाम को वातावरण में घुली आर्द्रता 32 फीसदी घटकर 60 प्रतिशत हो गई। शाम चार बजे तक मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन सूरज के अस्ताचल की ओर जाने के साथ ही ठंड बढ़ने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि धूप के प्रभाव से वाष्प में बदली आर्द्रता रविवार को सुबह घना कोहरा पैदा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम वायुदाब सामान्य से 20 अंक कम हो गया। इस वजह से रविवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें