फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोहनपुर में जेवर ठगी के मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव मोहनपुर में सफाई के नाम पर जेवर, बर्तन लेकर गायब हुईं महिला और युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ठग अन्य कई घरों की महिलाओं से भी बर्तन, जेवर ले गईं, लेकिन अन्य लोगों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मोहनपुर में आठ जनवरी को एक महिला और एक युवती पहुंचीं थीं। दोनों खुद को मां-बेटी बता रहीं थीं। दोनों ने कई घरों से बर्तन, जेवर आदि साफ करने के नाम पर लिए थे और लापता हो गईं। जितेंद्र की मां सुनीता देवी से लगभग पांच लाख रुपये और चाची संगीता देवी से लगभग तीन लाख रुपये के जेवर ठगे गए थे।
जितेंद्र की ओर से अज्ञात महिला और युवती पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जितेंद्र की रिपोर्ट में ही उनकी चाची के जेवर ले जाने का भी जिक्र किया गया है। ठगी की शिकार अन्य महिलाएं बदनामी के डर से तहरीर नहीं दे रहीं हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को गांव मुरादपुर चौराहे आदि पर लगे सीसी कैमरे चेक किए लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। उधर ठगी का शिकार लोगों ने पुलिस को बर्तन साफ करते हुए एक महिला के फोटो दिए हैं। लोगों का कहना है इसी महिला और उसके साथ रही युवती जेवर लेकर गायब हुई हैं। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी महिला और युवती के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें