कांट। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संतोष दीक्षित ने एक दरोगा पर घर आकर गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने आरोपी दरोगा को थाने से हटाकर क्षेत्र की एक पुलिस चौकी पर भेज दिया है।
भाजपा नेता ने इंस्पेक्टर को बताया कि कांवड़ यात्रियों से वसूली करने वाले युवकों के खिलाफ उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले की विवेचना के दौरान दरोगा ने उन्हें बयान देने के लिए एक हिस्ट्रीशीटर के घर आने के लिए कहा। उनका आरोप है कि वहां जाने से इन्कार करने पर दरोगा ने उन्हें घर पर आकर गालियां दीं। संवाद