फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में कई अध्यापक मिले गैरहाजिर

Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद।
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अध्यापकों के एक दिन का वेतन तथा स्टाफ के वेतन रोके जाने की बीएसए को की संस्तुति 
एबीआरसी और एनपीआरसी ने किया स्कूलों का निरीक्षण
 शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को शासन स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर शिक्षक ही पलीता लगाने में जुटे हैं। इसकी बानगी शनिवार को उस दौरान देखने को मिली जब क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के हुए आकस्मिक निरीक्षण में जहां कई स्कूल बंद मिले वही कई स्कूलों में स्टाफ  के लोग नदारद थे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी रामकिशोर के निर्देश पर एबीआरसी तथा एनपीआरसी ने ब्लाक क्षेत्र के करीब दो दर्जन स्कूल चेक किये। इस दौरान उच्च प्राथमिक स्कूल अशरफपुर तथा धिंयरपुरा में ताले लटकते मिले जबकि मिघौल के प्राथमिक स्कूल में अध्यापिका अर्चना पाल गैरहाजिर मिलीं। इसी गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में रीना पाल भी गैरहाजिर मिलीं। प्राथमिक स्कूल छोटी मिघौल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक उदय प्रताप ने करीब नौ बजे स्कूल खोला जबकि इस स्कूल में चार अध्यापक गैरहाजिर रहे। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल गुलड़िया में प्रधानाध्यापक पातीराम शर्मा प्राथमिक स्कूल कटरिया में अध्यापिका स्मिता शर्मा, दर्गा मड़ैया के प्राथमिक स्कूल में अध्यापिका अंबिका तथा विनीता, ककराला के प्राथमिक स्कूल में सुबोध कुमार, हरेवा के प्राथमिक स्कूल में कुंवर पाल, महुआडांडी के प्राथमिक स्कूल में मो. आलम तथा प्राथमिक स्कूल भुलभुलागंज में सुनीता शर्मा अनुपस्थित मिलीं। इस संबंध में एबीएसए ने बताया कि जो स्कूल बंद पाये गए वहां के पूरे स्टाफ के वेतन रोके जाने तथा जो अध्यापक अनुपस्थित मिले उनका एक दिवसीय वेतन काटे जाने की संस्तुति सहित रिपोर्ट बीएसए को भेज दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बाद भी अध्यापक अवकाश की सूचना 10 बजे तक देते रहते हैं जबकि नियम के अनुसार स्कूल खुलने से पहले अवकाश की सूचना मिल जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसे सूचना देने वाले अध्यापकों के खिलाफ  कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें