फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्वी हवा के असर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आया उछाल

विज्ञापन
सोमवार सुबह खन्नौत नदी किनारे छाया हल्का कोहरा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्वी हवा चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। कोहरे का असर भी हल्का रहा। दिन में तेज धूप निकली। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब 17 मिलीबार बढ़ा हुआ है और पछुआ हवा चल रही है। इसके असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। सोमवार को कोहरे के कारण दृश्यता 250 मीटर से अधिक रही। पूर्वी हवा के उछाल से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 17 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 59 रह गई। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। पछुआ हवा के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें